फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया ने कहा- हार के डर से भाषण में जाति-धर्म ला रहे मोदी

Tue, 21 Feb 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन
बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को गोंडा में रैली की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें हार का डर सताने लगा है। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने भाषण में जाति और धर्म का एंगल ला रहे हैं। उन्हें सबसे पहले बीजेपी शासित राज्यों में हर गांव में श्मशान घाट बनवाने चाहिए, इसके बाद ही यूपी की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर की रैली में कहा था कि उत्तर प्रदेश में सभी धर्मों के साथ न्याय नहीं होता है। ईद पर बिजली सप्लाई पूरी होती है तो दिवाली पर भी होनी चाहिए। कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध करा रहे हैं तो श्मशान के लिए भी उपलब्ध कराएं।

ईद और दिवाली पर बिजली सप्लाई वाले प्रधानमंत्री के बयान पर मायावती ने कहा कि बीएसपी ने अपने शासन काल में हर जाति और धर्म के लोगों का सम्मान किया है। त्योहारों पर बिजली देने से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर जगह बीजेपी ने न्याय किया है।
विज्ञापन


नोटबंदी पर बीजेपी पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि 8 नवंबर से पहले ही इनके लोगों ने अपने सारे पैसे ठिकाने लगा लिए। कई जगह जमीन खरीदने की बात सामने आई है, जिसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें