फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी से ज्यादा डिंपल भाभी को 'ढूंढ' रहे यूपी वाले

Thu, 23 Feb 2017 03:56 PM IST
विकास जांगड़ा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मायावती डिंपल यादव, प्रियंका गांधी, अपर्णा यादव, स्वाति सिंह
विज्ञापन
यूपी चुनाव में यूं तो इस बार कई महिलाएं चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं लेकिन कुछ चेहरे हैं जो इस बार बहुत ज्यादा चर्चित हैं और जिनके मुकाबले पर सबकी निगाहें हैं। इनमें मायावती, अपर्णा यादव, डिंपल यादव, स्वाति सिंह शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इस बार भले कम चर्चा में हैं पर चुनाव प्रचार में जरूर दिखाई दी।
विज्ञापन


गूगल पर जब पड़ताल की गई तो यूपी में मायावती के बाद सबसे ज्यादा लोग डिंपल भाभी के बारे में सर्च कर रहे हैं। बहुत कम समय के लिए चुनाव में दिखी प्रियंका गांधी का तीसरा स्थान है। उनके बाद अपर्णा यादव को यूपी वाले गूगल पर ज्यादा ढूंढ रहे हैं। मायावती मामले में चर्चा में आई स्वाति सिंह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। 

बता दें कि ये आंकड़ें 1 फरवरी से 20 फरवरी तक यूपी में किए गए गूगल सर्च के हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक मायावती के बारे में 100 में से 48 लोग सर्च कर रहे हैं। डिंपल यादव के बारे में 33 लोग जबकि प्रियंका गांधी के बारे में सिर्फ 15 लोग ही सर्च कर रहे हैं। वहीं अपर्णा यादव के लिए 13 और स्वाति सिंह के लिए सिर्फ 8 लोग गूगल पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें