फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 14 May 2019 06:57 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की बैठक को ममता की ना, माया-अखिलेश की चुप्पी

विज्ञापन


मतगणना से पहले विपक्ष को एकजुट रखने और राष्ट्रपति से मिलने की रणनीति सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नतीजों से पहले विपक्षी दलों की बैठक को ना कह दिया है, वहीं बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिलहाल इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, तेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से करेंगे वार्ता

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंच गए हैं। जरीफ ईरान से तेल आयात पर खत्म हो रही अमेरिकी छूट और और इससे निपटने के तरीकों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हाल ही में अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने पर भारत और अन्य सात देशों को मिली छूट को खत्म करने की घोषणा की थी। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



खुदरा महंगाई छह महीने के शीर्ष पर, खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने का असर

उपभोक्ता आधारित महंगाई दर (सीपीआई) अप्रैल में बढ़कर छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान खुदरा महंगाई में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन यह छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

पढ़ें पूरी खबर..


गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, नोएडा तीसरे नंबर पर

गाजियाबाद सोमवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। जबकि कई दिनों से पहले नंबर पर चल रहा लोनी देहात के प्रदूषण स्तर में थोड़ी कमी आई। लोनी का प्रदूषण स्तर 371 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया। देश में सबसे प्रदूषित इलाकों की सूची में लोनी देहात दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर रहा।

पढ़ें पूरी खबर..


दो माह तक अवकाश पर रहेंगे एम्स के 50 फीसदी चिकित्सक, 16 मई से 15 जुलाई तक रहेगी छुट्टी

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स में दो माह तक आधे डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। ग्रीष्मकाल अवकाश के चलते 16 मई से डॉक्टरों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। एम्स प्रबंधन ने दो चरणों में छुट्टियां मंजूर की हैं। 15 जुलाई तक चलने वाली छुट्टियों को लेकर प्रबंधन का कहना है कि चिकित्सीय व्यवस्थाओं पर असर न पड़े, इसलिए 16 मई से 14 जून और 16 जून से 15 जुलाई के बीच आधे-आधे डॉक्टरों को अवकाश दिया है।  

पढ़ें पूरी खबर..
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें