फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahend Gungapersad: मॉरीशस के सांसद ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- आज उनकी वजह से ही राम मंदिर...

Sat, 30 Dec 2023 12:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंगप्रसाद ने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
मॉरीशस के सांसद महेंद गंगप्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉरीशस के सांसद महेंद गंगप्रसाद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज भारत की नियति और उसकी तस्वीर को बदल दिया है। 

विज्ञापन


गंगप्रसाद ने कहा, 'आज लोग समाधान के लिए भारत की ओर देखते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके कार्यकाल में भारत का भविष्य बहुत उज्जवल होगा। आज पीएम मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व की वजह से ही नया भारत संभव हुआ है।'

उन्होंने कहा कि कई देश भारत से दोस्ती करना चाहते हैं। भारत के साथ बहुत करीबी संबंध बनाना चाहते हैं। हमारे भारत के साथ हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में इस रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन




अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के अभिषेक समारोह में भाग लेने आए मॉरीशस के सांसद ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि वह इस समय भारत में हैं। उन्होंने कहा, 'आज जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप लोगों की तरह ही मुझे गर्व और खुशी महसूस हो रही है। हिंदू धर्म के अधिकांश मॉरीशस वासी बहुत खुश हैं कि आज भगवान राम का मंदिर उस स्थान पर है जहां उनका जन्म हुआ था। मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि केवल पीएम मोदी ही अयोध्या को फिर से सुर्खियों में ला सकते थे। जिस तरह से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, हमें मोदी पर गर्व है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें