फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू की आलोचना में सक्रिय मास्टर डिस्टोरियन', PM पर कांग्रेस हमलावर

Tue, 27 May 2025 03:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नेहरू पर परोक्ष रूप से की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को 'मास्टर डिस्टोरियन' (इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला) बताते हुए कहा कि वह नेहरू को बदनाम कर देश के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मास्टर डिस्टोरियन' (तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने के महारथी) करार दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज पंडित नेहरू की पुण्यतिथि है, और आज के दिन भी देश का स्वयंभू सर्वोच्च नेता और इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वाला मास्टर डिस्टोरियन नेहरू-विरोध में सक्रिय है। यह बेहद दुखद और निंदनीय प्रयास है-उन गंभीर सवालों से ध्यान भटकाने का, जिनका जवाब उन्हें देना चाहिए।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Dhankhar: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, कहा- हमें एकजुट होने और स्वदेशी ताकत की जरूरत

अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान पर चुप्पी क्यों?
इस दौरान जयराम रमेश ने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन बयानों पर चुप क्यों हैं, जो उन्होंने पिछले 11 दिनों में 8 बार भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर दिए हैं। उनका कहना है कि इन बयानों की वजह से भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया, लेकिन पीएम मोदी इस पर कुछ नहीं बोल रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आतंकवाद पर पूछे सवाल
रमेश ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल आतंकी पहले भी पूंछ (दिसंबर 2023), गगनगीर (अक्तूबर 2024) और गुलमर्ग (अक्तूबर 2024) में हमले कर चुके हैं। फिर भी वे अब तक खुले घूम रहे हैं।

चीन-पाकिस्तान के रिश्ते और भारत की नीति पर सवाल
कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर चीन और पाकिस्तान के बढ़ते सैन्य संबंधों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में प्रधानमंत्री ने चीन को 'क्लीन चिट' दी थी, और अब उसी चीन से भारत का व्यापार घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री उस चीन पर चुप क्यों हैं, जिसके साथ पाकिस्तान की सैन्य साझेदारी अब खुलकर सामने आ चुकी है?'

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: राइफल 'विध्वंसक' और स्वचालित ग्रेनेड लॉन्चर से कांपा था पाकिस्तान; बीएसएफ ने दिखाई ताकत
विज्ञापन


PM मोदी का नेहरू पर परोक्ष हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए परोक्ष रूप से नेहरू की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा, '1947 में जब मां भारती का बंटवारा हुआ, तब जंजीरें काटनी चाहिए थीं, लेकिन भुजाएं काट दी गईं। उसी रात कश्मीर में पहला आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान ने मुजाहिदीन के नाम पर मां भारती का हिस्सा छीन लिया। अगर उस समय इन मुजाहिदीन को खत्म कर दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मानी गई होती, तो पीओके आज हमारे पास होता।"

कांग्रेस का पलटवार: 'नेहरू की विरासत मिटाई नहीं जा सकती'
जयराम रमेश ने इससे पहले एक अन्य पोस्ट में नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी और मोदी सरकार पर रणनीति के जरिए नेहरू की छवि को मिटाने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, 'नेहरू जी आज भी भारत के विचार और लोकतंत्र की आत्मा बने हुए हैं। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी, विज्ञान, तकनीक और संविधान के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।' 'नेहरू ने कभी भी दिखावा या अहंकार नहीं किया। वह गंभीर, विनम्र, और इंसानियत से भरे व्यक्ति थे। जो आज दिखावे, डींगे और आत्म-मुग्धता से भरे माहौल के बिल्कुल विपरीत थे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें