कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के पॉश इलाके में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर महिलाओं के साथ हुई छेड़खानी मामले में बड़ा सुबूत सामने आया है। महिलाओं के साथ भद्रता करने के मामले में पुलिस ने 'विश्वसनीय' सबूत मिलने का दावा किया है। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने एमजी रोड पर लगे 45 सीसीटीवी कैमरों में दर्ज विडियो की जांच की है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
न्यूज एजेंसी एएनआई को सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह स्कूटर पर सवार दो शख्स लड़की का रास्ता रोकते हैं। इसके बाद वे स्कूटर से उतरते हैं और पीड़ित को जबरन गलत ढंग से छूते हैं। घटना पूर्वी बेंगलुरु के कम्मनहल्ली रोड पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गई।
आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात को बंगलूरू के एमजी रोड पर महिलाओं के साथ लोगों ने न केवल अश्लील टिप्पणियां की बल्कि शारीरिक अभद्रता भी की थी। 31 दिसंबर की रात को इन महिलाओं में से कुछ तो अकेली थी, जबकि कुछ अपने परिवार के साथ पार्टी में पहुंची थीं। यह हरकतें तब हुईं जब उस इलाके में लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात थे।
घटना के बाद से पुलिस को शक की निगाहों से देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं की है। वहीं पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उनके पास किसी भी पीड़ित ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
डीसीपी (ईस्ट बेंगलुरु) का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
FIR has been registered last night. We are working on it: DCP East Bengaluru on CCTV footage of 2 scooter-borne men molesting a girl
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017
#Correction #CaughtonCam: Two scooter-borne men molest a girl in Kammanahalli area in Bengaluru (Source: Unverified) pic.twitter.com/fAKPfMkoOz
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017