फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह का बाजार रहा गर्म, दूसरे दिन भी रही नमक के लिए मारामारी

Sun, 13 Nov 2016 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा/ लखनऊ 
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में नमक की किल्लत होने की अफवाह का उत्तर भारत के कई शहरों में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी असर दिखाई दिया। प्रशासन के नमक का पर्याप्त भंडार होने के दावों के बावजूद उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के हमीरपुर, महोबा और जालौन जिलों में नमक लूटे जाने की घटनाएं हुईं। कुछ दुकानदारों ने इस मौके का फायदा उठाया और नमक के तीस गुना तक ज्यादा दाम वसूले। वहीं पूर्वांचल में मऊ, गाजीपुर, भदोही, चंदौली, बलिया, जौनपुर में कई कुंतल नमक 50 से 100 रुपये किलो तक बिका। 
विज्ञापन


यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बाजार में नमक के अभाव से जुड़ी अफवाहों को रोकने और इन्हें फैलाने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने बताया है कि नमक की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारियों, वाणिज्य कर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा बांट माप विभाग के अधिकारियों को अफवाहों के संबंध में सतर्कता से जुड़े कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कालाबाजारी के मकसद से नमक का अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस बीच बरेली में जिला प्रशासन ने शहर में सात काउंटर लगवाकर नमक के पैकेट बंटवाए। डीएम ने कलक्ट्रेट में एक ट्रक पैकेट का इंतजाम करवाकर उन्हें डिपो के माध्यम से बिकवाया। शहर में शनिवार को नमक को लेकर कोई मारामारी नहीं रही। गली-मोहल्लों की दुकानों पर नमक के पैकेट का अभाव रहा, मगर बाजार में पर्याप्त नमक रहा। 
विज्ञापन


यूपी में कालाबाजारियों पर छापामारी के भी निर्देश
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने अधिकारियों से कहा है कि यदि व्यापारी अफवाहों का फ ायदा उठाकर नमक की कालाबाजारी करने का प्रयास करते हैं तो संयुक्त रूप से छापेमारी व जांच की कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। खाद्य नमक की अनुपलब्धता अथवा कमी के संबध में फैलाई गई अफ वाहों के खिलाफ बाजार, शॉपिंग माल तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नमक की पर्याप्त उपलब्धता का प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन

हिमाचल, पंजाब में भी कई जगह बढ़े दामों पर बिका नमक

पंचकूला/ शिमला। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जगह नमक की बिक्री बढ़ी कीमतों पर हुई। हिमाचल प्रदेश के ऊना और नेरवा में दो जगह ही नमक कम होने की अफवाह फैली। नेरवा में एक घंटे में एक क्विंटल नमक बिक गया। ऊना में अफवाह के बाद एक कारोबारी ने प्रवासियों को 50 रुपये प्रति किलो नमक बेचा। पंजाब के कपूरथला में परचून की दुकानों पर नमक एमआरपी पर बिक रहा है, लेकिन थोक में मांग चार गुना बढ़ गई है। जिला खाद्य और आपूर्ति विभाग ने जमाखोरों और ज्यादा दाम पर नमक बेचने पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।  

आटे की दस किलो की थैली तीन सौ में बिकी
फिरोजपुर/जलालाबाद। पंजाब के फिरोजपुर और जलालाबाद में अचानक नमक और आटा की थैलियां महंगे दामों में बिकीं। आटे की दस किलो की थैली 270 रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक बिक गई। वहीं नमक की थैलियां अफवाह सुनते ही लोगों ने उसी दाम पर जमकर खरीदीं। इस वजह से दुकानदारों के पास नमक खत्म हो गया।

पहले भी उड़ चुकी है अफवाह 
13 नवंबर 2013 को बिहार व पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में अफवाह फैली कि गुजरात से नमक की आपूर्ति बंद हो गई है, इसलिए बाजार में नमक की कमी होने वाली है। इसके बाद नमक 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक बिका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें