फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, 36492 का छुआ आंकड़ा, निफ्टी में भी आया उछाल

Thu, 12 Jul 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को देश का शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 200 से ज्यादा अंकों की तेजी दर्ज की और निफ्टी में भी 63 से ज्यादा अंको की तेजी दिखाई दी। ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचते हुए सेंसेक्स ने 36492 के आंकड़े को छू लिया। वहीं निफ्टी ने भी 11021 के आंकड़े को छुआ। निफ्टी का इससे पहले रिकॉर्ड 11171 अंक रहा है। तेल कंपनियों के शेयरों में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


बुधवार को भी देश के शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 26.31 अंकों की तेजी के साथ 36,265.93 पर और निफ्टी 1.05 अंकों की तेजी के साथ 10,948.30 पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 59.64 अंकों की तेजी के साथ 36,299.26 पर खुला था। वहीं 26.31 अंकों की तेजी के साथ 36,265.93 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 36,362.30 का ऊपरी स्तर जबकि 36,169.70 के निचले स्तर को छुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जिनमें टीसीएस, बजाज-ऑटो, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, इंफोसिस और रिलायंस शामिल हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया, वेदांता, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। वैश्विक बाजार में एशिया के स्टॉक और माल में गुरुवार को थोड़ी सी मजबूती देखने को मिली। बाजार ने अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर से उबरने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें