फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉक्सिमा बी ग्रह पर एलियन लाइफ का पता लगाएंगे मार्क जकरबर्ग

Sat, 24 Sep 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
दुनिया के तीन सबसे अमीर और बुद्धिमान लोग सौरमंडल में एलियन लाइफ का पता लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग, रूसी बिजनेसमैन यूरी मिल्नर और भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग पृथ्वी जैसे एक ग्रह से आने वाले सिग्नल को सुनेंगे। 
विज्ञापन


पृथ्वी जैसे लगने वाले इस ग्रह का आधिकारिक नाम प्रॉक्सिमा-बी है। माना जाता है इस ग्रह पर जीवन की संभावनाएं मौजूद हैं और यह पृथ्वी से महज 4 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। 

यह तिकड़ी 100 मिलियन डॉलर के एक प्रोजेक्ट पर काम कर ही है। प्रोजेक्ट का नाम 'ब्रेकथ्रू लिसन' नाम दिया है। इस प्रोजेक्ट में दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप के माध्यम से प्रॉक्सिमा-बी से आने वाले संदेशों को सुना जाएगा। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

अल्फा सेंटॉरी जाएगा स्पेसक्राफ्ट

- फोटो : Getty Images
गौरतलब है कि पिछले महीने एस्ट्रोनॉमर्स ने यह पता लगाया था कि हमारे सबसे नजदीकी ग्रह प्रॉक्सिमा सेंटॉरी पृथ्वी के समान ग्रह के लिए सूर्य की तरह है। 

यूरी मिल्नर ने मेल ऑनलाइन को बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने स्टीफन हॉकिंग और मार्क जकरबर्ग के साथ मिलकर ब्रेकथ्रू स्टॉरशॉप प्रोजेक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के तहत अल्फा सेंटॉरी के लिए एक छोटा स्पेसक्राफ्ट भेजा जाएगा। इसमें एक पीढ़ी का समय लग सकता है। 

उन्होंने कहा कि इस समय हमें उम्मीद है कि सेंटॉरी सिस्टम में एक ग्रह होगा, लेकिन हमें पता नहीं है। अब हमारे पास एक निश्चित टारगेट है और यह मिशन को वास्तविक बनाता है। 
विज्ञापन

दशक भर के भीतर पहुंच जाएंगे प्रकाशवर्ष

- फोटो : Getty Images
भले ही प्रॉक्सिमा बी हमारे ग्रह से 4 प्रकाशवर्ष दूर है, मगर आने वाले समय में ऐसे स्पेसक्राफ्ट होंगे जो कुछ दशकों में ही इस दूरी को तय कर लेंगे। अक्टूबर की शुरुआत में ब्रेकथ्रू लिसन टीम प्रॉक्सिमा बी से आने वाले नैचुरल बैकग्राउंड साउंड से अलग रेडियो तरंगों को सुनने की कोशिश करेगी। 

ब्रेकथ्रू लिसन टीम ने वेस्ट वर्जीनिया और लिक ऑब्लर्वेटरी कैलिफोर्निया के ऑटोमेटेड प्लैनेट फाइंडर की मदद से अन्य स्टार सिस्टम का डेटा कलेक्ट कर लिया है। प्रॉक्सिमा बी के साउंड सुनने के लिए अब दुनिया के सबसे पावरफुल टेलिस्कोप इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें