फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाद वसीम की फिरकी ने नाचा वर्ल्ड चैंपियन, झटके 14 रन पर 5 विकेट

Sat, 24 Sep 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमाद खान, पाकिस्तान - फोटो : Getty
विज्ञापन
4 ओवर, 14 रन और 5 विकेट। ये है एक गेंदबाज के करियर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी जिसके आगे वर्ल्ड चैंपियन टीम बेबस नजर आई और करारी हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


दुबई में 3 मैचों की सीरीज के खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को बेहद आसानी से हरा दिया। पाक टीम ने यह मैच 34 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीत लिया।

लेफ्ट ऑर्म स्पिनर इमाद वसीम की जोरदार फिरकी के कारण वेस्टइंडीज की टीम अपनी पारी में फिरकी लगाती दिखी और 19.5 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके जिसमें ड्वेन ब्रॉवो की शानदार अर्धशतकीय पारी शामिल है।
विज्ञापन


ब्रॉवो ने अगर 55 रनों की पारी नहीं खेली होती तो कैरेबियाई टीम की हालत और खराब रहती। उन्होंने अपनी चौथी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े। उनके अलावा 10वें नंबर के बल्लेबाज जीरोम टेलर ने 21 गेंदों में 21 रन ठोक दिए जिसमें 2 चौका और एक छक्का शामिल है। इन दोनों के अलावा 9 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं कर सके। इन नाकाम 9 बल्लेबाजों में से 7 तो 5 से भी ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए।

इमाद ने विंडीज पारी का पहला ओवर डाला और पांचवीं गेंद पर विकेट झटक लिया। इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया और 8 विकेट 48 रन पर ही गिर गए। नौंवें विकेट के लिए विंडीज की ओर से ब्रॉवो और जीरोम टेलर ने 66 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इमाद के 5 विकेट के अलावा सोहैल तनवीर ने 2 और मोहम्मद नवाज और हसन अली को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन

नए कप्तान के साथ पाक की लगातार दूसरी सबसे बड़ी जीत

सरफराज अहमद - फोटो : Reuters
वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने पाक के सामने जीत के लिए 116 रनों का आसान लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करने के लिए पाक की ओर से श्रेजिल खान और खालिद लतीफ ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और 4 ओवर में 28 रन कूट लिए, लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेजिल 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। यह सफलता सैमुअल बद्री ने हासिल की।

उनके जाने के बाद खालिद ने बाबर आजम (55) के साथ 88 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को 9 विकेट से जीत दिला ही दी। विकेटों के लिहाज से पाक की लगातार दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पाक ने यह मैच 14.2 ओवर में 116 रन बनाकर जीत लिया। बाबर आजम ने 37 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की आतिशी पारी खेली।

इमाद वसीम का टी-20 में यह बेस्ट प्रदर्शन है तो बतौर पाक गेंदबाज यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 3 मैचों की सीरीज में पाक ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को दुबई में ही इसी मैदान पर खेला जाएगा तो तीसरा मैच मंगलवार को अबुधाबी में। पाक टी-20 टीम के नए कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी में पाक को लगातार दूसरे मैच में 9 विकेट से जीत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें