फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 30 Mar 2019 06:31 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद पर फिर पाक को अमेरिका की चेतावनी, भारत की तारीफ

विज्ञापन


पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए अमेरिका ने फिर एक बार लताड़ लगाई है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे भारत के काम को सराहा है। अमेरिका ने फिर दोहराया कि आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में वह भारत के साथ है। काउंटर टेररेजम जॉइंट ग्रुप की वाशिंगटन में हुई एक बैठक में अमेरिका ने ये बातें कहीं। इस बैठक में बयान साझा करते हुए भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों को रोकने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने का दबाव बनाया। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



यूएन में भारत गरजा: आतंकियों की फंडिंग रोकने का प्रस्ताव पारित

आतंकवाद पर लगाम कसने की कोशिशों में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा समिति (यूएनएससी) में एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसका मकसद आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकना है। अब आतंकी फंडिंग को बढ़ावा देने वाले देशों या तत्वों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर कार्रवाई हो सकेगी।

पढ़ें पूरी खबर..


संदिग्ध लेनदेन में रद्द पंजीकरण वाली तीन लाख कंपनियों की होगी पड़ताल

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर अधिकारियों को उन तीन लाख कंपनियों के वित्तीय लेनदेन की जांच करने का निर्देश दिया है, जिनका पंजीकरण सरकार ने रद्द कर दिया था। सरकार ने कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इन कंपनियों पर कार्रवाई की थी। इनमें से कई कंपनियां नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेनदेन में शामिल रही हैं।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट ने कहा, क्यों नहीं वाहनों का भी हो ‘परिवार नियोजन’

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं वाहनों का भी ‘परिवार नियोजन’ किया जाना चाहिए। साथ ही कोर्ट ने पार्किंग को लेकर आए दिन होने वाले लड़ाई-झगड़े पर भी चिंता जताई। जस्टिस अरुण मिश्रा और दीपक गुप्ता की पीठ ने दिल्ली में वाहनों की संख्या में हो रही बेतहाशा वृद्धि के चलते वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी व सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम की स्थिति पर भी चिंता जताई। 

पढें पूरी खबर..


कांग्रेस, जमीन पर करेगी ऐसी पांच सर्जिकल स्ट्राइक, देखती रह जाएगी दुनिया...

सर्जिकल स्ट्राइक तो सीमा पर होती है और ज्यादातर सैन्य मामलों में ही देखने को मिलती है। उरी की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह एक बहुत सामान्य सा शब्द हो गया है। आए दिन कोई न कोई पार्टी या नेता सर्जिकल स्ट्राइक का नाम ले लेता है। एक दूसरे की आलोचना करनी होती है तो भी नेता सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लेने लगे हैं। अगर मोदी या राहुल किसी नई योजना के बारे में बात करते हैं तो सत्ता पक्ष और विपक्ष उसे सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दे देते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..


फिरोजशाह कोटला मैदान में आज कोलकाता और दिल्ली का मैच, इन रास्तों से बचकर निकलें

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता के बीच आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच रात 8.00 बजे से शुरू होकर रात 11.30 बजे तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन, वाहनों की पार्किंग, पैदल यात्रियों के आवागमन और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें