फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 28 Mar 2019 06:14 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2019: पीएम मोदी आज क्रांतिधरा से भरेंगे चुनावी हुंकार, CM योगी सहित मंच पर रहेंगे ये बड़े नेता
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से करेंगे। मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास मैदान में रैली का आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



फर्जी खबरें रोकने में गूगल, फेसबुक की मदद करेगा अमेरिका

2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में फर्जी खबरें फैलाने के लिए जिस तरह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल हुआ अमेरिका उसे 2020 में दोहराना नहीं चाहता। अमेरिका के सेंसस ब्यूरो ने गूगल, फेसबुक और ट्विटर से कहा है कि वह फर्जी खबरों को रोकने के अभियान में उसकी मदद को तैयार है। 

पढ़ें पूरी खबर..


पाक की संसद में जबरन धर्मांतरण व बाल विवाह पर बिल पेश

पाकिस्तान के हिंदू सांसद डॉ. रमेश कुमार वांकवानी ने जबरन धर्मांतरण और बाल विवाह पर संसद में दो बिल पेश किए। इनमें बाल विवाह को संज्ञेय अपराध घोषित करने जबकि जबरन धर्मांतरण में शामिल लोगों के लिए न्यूनतम पांच साल व अधिकतम आजीवन कारावास का प्रस्ताव है। सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद उपजे बवाल के बीच यह बिल पेश किए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..


रनमशीन और हिटमैन के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, कब-कहां-कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का सातवां मुकाबला गुरुवार को बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा। बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं। बैंगलोर को धोनी की टीम चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा है तो वही मुंबई को दिल्ली के हाथों शिकस्त मिली है।

पढ़ें पूरी खबर..


'मिशन शक्ति' पर पीएम मोदी का संबोधन, चुनाव आयोग ने किया जांच कमेटी का गठन

चुनाव आयोग इस बात की जांच करेगा कि उपग्रह भेदी मिसाइल के सफल इस्तेमाल की जानकारी देश को देने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में है या नहीं। आयोग की ओर से देर शाम जारी बयान के अनुसार, इस मामले में एक समिति का गठन किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें