एयरसेल मेक्सिस से संबंधित दो मामले में नई दिल्ली स्थित एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए पूर्व केंद्रीय दूरसंचार दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिधि मारन सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
इस मामले पर फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने कहा "मैं दो मामलों में सभी आरोपियों को बरी करता हूं।"
सीबीआई ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में आरोप लगाया था कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन साल 2006 में चेन्नई में रहने वाले दूरसंचार प्रमोटर सी शिवशंकरण को एयरसेल में अपनी हिस्सेदारी मलेशियाई कंपनी मैक्सिस ग्रुप को बेचने पर मजबूर किया था।