फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Raid: नक्सल आतंकी फंडिंग मामले में बिहार, झारखंड, आंध्र और ओडिशा में एनआईए के छापे, 26 ठिकानों पर कार्रवाई

Sat, 12 Feb 2022 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एजेंसी ने बिहार के जहानाबाद में आठ, पटना ग्रामीण में दो, अरवल में एक, नालंदा में एक, गया में आठ, नवादा में एक और औरंगाबाद में दो जगहों जबकि झारखंड के कोडरमा में एक, ओडिशा के भुवनेश्वर में एक और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक जगह पर छापा मारा।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सल आतंकी फंडिंग मामले में शनिवार को बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 26 जगहों पर छापा मारा। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और सीआरपीएफ के सहयोग से की गई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एजेंसी ने बिहार के जहानाबाद में आठ, पटना ग्रामीण में दो, अरवल में एक, नालंदा में एक, गया में आठ, नवादा में एक और औरंगाबाद में दो जगहों जबकि झारखंड के कोडरमा में एक, ओडिशा के भुवनेश्वर में एक और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक जगह पर छापा मारा। 

उन्होंने बताया कि यह मामला बिहार के मगध क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) द्वारा संचालित आतंकी फंडिंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला बारूद की खरीद के लिए पैसा जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं। इतना ही नहीं मगध क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों में तेजी लाने और इन्हें फिर से पुनर्जीवित करने के लिए जेल में बंद नक्सलियों और ओजीडब्ल्यू के संपर्क से नए कैडरों की भर्ती भी की जा रही है।   
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान तीन स्वदेश निर्मित तीन पिस्टल, एक .315 बोर की राइफल, 59 जिंदा कारतूस, कई डिजिटल उपकरण, माओवादी साहित्य, अहम दस्तावेज और 4 किलो नारकोटिक्स जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें