फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: होली पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी; दिल्ली,UP-बिहार,महाराष्ट्र तक की ट्रेनें क्यों हो रही कैंसिल?

Wed, 05 Mar 2025 06:11 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड के बीच तीसरी लाइन का काम 12 अप्रैल से शुरू किया जाने वाला है। इसके कारण इस रूट पर 50 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया जाना है।
विज्ञापन
होली पर कई ट्रेनें रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार से पहले यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर बढ़ गई है। रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई सारी स्पेशल ट्रेन चढ़ाने का निर्णय लिया है। कई स्पेशल ट्रेन शुरु भी हो गई है। इस बीच गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार की तरफ आने जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने इन रूटों पर चलने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों को महीने भर के लिए कैंसिल कर दिया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड पर रेल लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। इस वजह से कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने बताया कि डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड के बीच तीसरी लाइन का काम 12 अप्रैल से शुरू किया जाने वाला है। इसके कारण इस रूट पर 50 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल किया जाना है। इसमें इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। जबकि कुछ 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करके गोमतीनगर तक ही चलाया जाने वाला है। 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग के काम कराए जाएंगे। 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।  

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द-
  • 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल 12 अप्रैल से 03 मई
  • 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 13 अप्रैल से 04 मई
  • 15211/12 दरभंगा-अमृतसर एक्स. 16 अप्रैल से 04 मई
  • 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्स. 16 अप्रैल से 05 मई
  • 22531/32 छपरा-मथुरा जं. एक्स. 16 अप्रैल से 02 मई
  • 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 16 से 30 अप्रैल
  • 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्स. 17 अप्रैल से 01 मई
  • 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 18 अप्रैल से 02 मई
  • 19410 गोरखपुर-साबरमती 19 अप्रैल से 03 मई
  • 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 19 अप्रैल से 02 मई
  • 14010 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी 19 से 30 अप्रैल
  • 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस 20 अप्रैल से 01 मई
  • 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 20 अप्रैल से 03 मई
  • 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 20 अप्रैल से 03 मई
  • 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर 21 अप्रैल से 04 मई
  • 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस 21 अप्रैल से 01 मई
  • 12596 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर 22 अप्रैल से 02 मई
  • 22549/50 वंदे भारत एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 02 मई
विज्ञापन

ये ट्रेनें भी होंगी निरस्त
इस बीच 20 अप्रैल से पांच मई तक अलग-अलग तारीखों में 12587/88 जम्मू तवी-गोरखपुर, 22424/23 गोरखपुर-अमृतसर, 12597/98 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, 15023/24 यशवंतपुर-गोरखपुर, 12555/56 बठिंडा-गोरखपुर, 15004/03 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर, 18205/06 नौतनवा-दुर्ग, 14618/17 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, 18201/02 नौतनवा-दुर्ग, 15621/22 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या, 09451/52 भागलपुर-गांधीधाम, 15531/32 अमृतसर सहरसा, 15029/30 पुणे-गोरखपुर, 15017/18 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 12511/12 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर,  22533/34 यशवंतपुर गोरखपुर, 15705/06 दिल्ली-कटिहार, 15045/15046 ओखा-गोरखपुर, 12589/90 सिकंदराबाद-गोरखपुर, 12591/92 यशवंतपुर-गोरखपुर, 04654/53 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, 15057/58 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर, 22551/52 जालंधर सिटी-दरभंगा और 22583/84 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें