भारत के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा वहीं पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और असम और मेघालय में भी कोहरे की मोटी चादर छाई रही।
आईएमडी के अनुसार 17 जनवरी को वाराणसी में घने कोहरे से दृश्यता 25 मीटर पर पहुंच गई। वहीं अमृतसर, देहरादून, गया, बहराइच दृश्यता 50 मीटर रही। तो चंडीगढ़, बरेली, लखनऊ, तेजपुर 200 मीटर और गंगानगर, अंबाला, पटियाला, दिल्ली-पालम, ग्वालियर, भागलपुर दृश्यता 500 मीटर तक रही।
दिल्ली-एनसीआर पर छाया उजला अंधेरा, दृश्यता रही शून्य