फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार; दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

Mon, 14 Jul 2025 09:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

अन्नामय्या जिले में आम से लदी एक ट्रक के एक मिनी ट्रक पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। ट्रक राजमपेट मंडल के थल्लापका गांव से कोडुर जा रहा था। ट्रक पर लदे आम के बक्सों पर मजदूर बैठे थे। एनएच-716 पर रेड्डीपल्ली तालाब के तटबंध पर चढ़ते समय ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में आम से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अन्नामय्या जिले के रेड्डीचेरुवु के पास आम से लदी एक लॉरी के एक मिनी ट्रक पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। आम से लदे ट्रक पर 20 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना रविवार देर रात हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'यह तब हुआ जब लॉरी का पिछला पहिया रेत में फंस गया और संतुलन खोकर एक मिनी ट्रक पर गिर गया।'

विज्ञापन


अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी विद्यासागर नायडू ने बताया, 'ट्रक के बाईं ओर पलटने से उस पर बैठे मजदूर गिर गए।' 12 घायलों में से चार की हालत गंभीर है। उन्हें कडप्पा जिले के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

चे हुए लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
शिकायतकर्ता एन. शिव कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा, 'तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। मेरी पत्नी और अन्य लोग वाहन के नीचे फंस गए और उनकी तुरंत मौत हो गई।' पुल्लमपेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस और मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बचे हुए लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कल रात अन्नामय्या जिले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। 

चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश
सीएमओ के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे, जब रात में यह दुर्घटना हुई। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को उचित चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतकों के परिवारों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

राज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया
राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। नजीर ने कहा, 'इस दुखद दुर्घटना में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें