फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: भूस्खलन का कहर, तीन जिलों में हुई 20 लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 02 Jun 2020 02:41 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
विज्ञापन
असम में भूस्खलन - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम में मंगलवार को हुए भूस्खलन में लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। मृतक मुख्य रूप से दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल घटनास्थल पहुंच रहा है।

विज्ञापन


मृतकों में से सात कछार जिले, सात हैलाकांडी जिले और छह करीमगंज जिले से हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर राज्य पहले से ही बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे लगभग 3.72 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 


 

गोलपारा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, इसके बाद नागांव और होजाई जिले प्रभावित हैं। बाढ़ में छह लोगों की मौत हो गई है और 348 गांव पानी के अंदर डूब गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) का कहना है कि लगभग 27,000 हेक्टेयर में फसलें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें