कर्नाटक के विजयपुरा के मनागुलु के पास एक निजी बस और महिंद्रा एसयूवी और बोलैरो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मनागुली पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोगों और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मनागुली पुलिस घटनास्थल पर है, मामला दर्ज कर लिया गया है।
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी ने बताया कि ये हादसा तब हुआ जब सोलापुर की ओर जा रही एक महिंद्रा एसयूवी 300 गाड़ी ने ओवरटेक किया और मुंबई से बल्लारी आ रही एक निजी बस से टकरा गई। वहीं, एक अन्य बोलेरो भी इस हादसे की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में बोलेरो में सवार पांच यात्री और निजी बस के चालक की मौत हो गई। हालांकि वे यह नहीं बता सके कि बोलेरो किस तरह दुर्घटना की चपेट में आ गई।
इसे भी पढ़ें-
Operation Sindoor: 'यह ध्यान भटकाने की कोशिश', सर्वदलीय सांसदों के विदेश दौरे पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला
उन्होंने बताया कि हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित है। लक्ष्मण निंबरगी ने बताया कि बताया कि बुधवार सुबह हुए हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।