फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुसीबत: बड़े साहब और छोटे साहब के चक्कर में फंसे अधिकारी, पदोन्नति ने बढ़ा दी परेशानी

Fri, 19 Mar 2021 06:59 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारी इस प्रमोशन को नहीं लेना चाहते, इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि ये पदोन्नति स्थायी नहीं है। ये पदोन्नति एक साल के लिए दी जाती है, जिसके बाद इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है और वापस भी लिया जा सकता है...
विज्ञापन
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यरत अनेक अधिकारी परेशान हैं। वजह, वे कभी तो बड़े साहब बना दिए जाते हैं तो कभी उन्हें दोबारा से छोटे साहब का ओहदा थमा दिया जाता है। अगर पदोन्नति लेते हैं तो उन्हें ये डर लगा रहता है कि कुछ समय बाद उनकी पहले वाले पद पर वापसी हो जाएगी। यदि वे इससे इनकार करते हैं तो विभाग उन पर कार्रवाई की तलवार लटका देता है। इस चक्कर में दर्जनों अधिकारी नप चुके हैं।

विज्ञापन


अब डीओपीटी ने मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि जिन अधिकारियों को एडहॉक पदोन्नति मिली है, उनका एक साल पूरा होने के बाद उसे मनमर्जी से आगे नहीं बढ़ाना है। इसके लिए डीओपीटी से मंजूरी लेनी होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने जिन अफसरों को एडहॉक पदोन्नति दी है, उनमें से कई अफसर ऐसे हैं, जो यह पदोन्नति नहीं लेना चाहते। सरकार ने उनके पदोन्नति आदेश जारी कर दिए, लेकिन अफसरों ने ज्वाइन नहीं किया। इनमें डायरेक्टर, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, सेक्शन अफसर और सहायक सेक्शन अफसर शामिल हैं। जो अधिकारी पदोन्नति लेने से मना कर रहे हैं, उनके लिए सरकार का कहना है कि वे ऐसा कर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अब डीओपीटी ने कहा है कि एक साल के बाद बिना उससे पूछे एडहॉक प्रमोशन को आगे नहीं बढ़ाना है। संचार मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है, जिस अधिकारी के एडहॉक प्रमोशन को एक साल पूरा हो गया है, उसे आगे बढ़ाने से पहले डीओपीटी की मंजूरी लेना आवश्यक होगा। विभाग अपनी तरफ से ऐसा कोई निर्णय नहीं लेगा।

केंद्र सरकार द्वारा अपने विभागों की कार्यप्रणाली में दक्षता लाने के लिए एडहॉक पदोन्नति दी जाती है। इससे संबंधित अधिकारी को यह अहसास रहता है कि विभाग उसे आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। यानी उसके द्वारा किए जा रहे कार्य को विभाग तव्वजो देता है। जिस अधिकारी को एडहॉक पदोन्नति मिलती है, उसे बढ़ी हुई सेलरी और दूसरे भत्ते मिलते हैं।

लेकिन अधिकारी इस प्रमोशन को नहीं लेना चाहते, इसके पीछे एक बड़ी वजह यह है कि ये पदोन्नति स्थायी नहीं है। ये पदोन्नति एक साल के लिए दी जाती है। उसके बाद इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है और उसे वापस भी लिया जा सकता है। पिछले दिनों कई मंत्रालयों एवं विभागों के 15 अधिकारियों के खिलाफ इसलिए कार्रवाई की गई है, क्योंकि उन्होंने यह पदोन्नति लेने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें