फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु:  घर में रखे देसी पटाखों में धमाका, चार लोगों की मौत, आस-पास के घरों को भी नुकसान

Sun, 19 Oct 2025 07:01 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई के पास थंडुरै इलाके में रविवार को एक घर में रखे देसी पटाखों के फटने से चार लोगों की मौत हो गई। धमाके में मकान के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि घर का उपयोग पटाखे के भंडारण और बिक्री दोनों के लिए किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चेन्नई के पास थंडुरै इलाके में रविवार को हुए एक भीषण धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा एक मकान में हुआ जहां देसी (कंट्री-मेड) पटाखे बड़ी मात्रा में रखे गए थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के कई हिस्से ढह गए और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अवडी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मकान पटाखों के भंडारण और खुदरा बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें