फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Road Accident: पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत, कई घायल

Wed, 01 Feb 2023 02:51 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

Pune Road Accident: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यवत गांव के पास सुबह पांच बजे यह दुर्घटना हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
Pune Road Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यवत गांव के पास सुबह पांच बजे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण कि हादसे में बस एक तरफ से पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को इलाज चल रहा है।

मुंबई के धारावी में कपड़ा कारखानों में लगी आग
वहीं, मुंबई के धारावी में स्थित कुछ कपड़ा कारखानों में बुधवार को आग लगने से एक महिला घायल हो गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक मिल परिसर में स्थित कम से कम चार से पांच कपड़ा कारखानों में दोपहर के समय आग लग गई। उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार इसमें एक महिला घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां, तीन जंबो टैंकर और दमकल की दो बाइक मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें