फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई भारतीय फोन, केले और मछली तक छोड़ जाते हैं कैब में: उबर रिपोर्ट

Thu, 07 Mar 2019 05:26 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Uber cab
विज्ञापन
कैब टैक्सी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी उबर की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल कई भारतीय विभिन्न तरह की वस्तुएं कैब में ही छोड़ गए। इनमें फोन, केले और यहां तक कि जिंदा मछलियां तक शामिल हैं। 
विज्ञापन


यात्रियों द्वारा कैब में छोड़ी गईं वस्तुओं के संबंध में कंपनी ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ इंडेक्स संचालित करती है। इस इंडेक्स की तीसरी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार कैब में छोड़ी गईं वस्तुओं के आधार पर बंगलूरू के लोग लगातार तीसरे वर्ष ‘देश में सबसे भुल्लकड़’ साबित हुए हैं। इस सूची में दिल्ली के लोग दूसरे और मुंबई के लोग तीसरे स्थान पर हैं। 

उबर की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार पिछले साल यह देखने में आया कि देशभर में ज्यादातर लोग कैब में फोन, कैमरा और बैग छोड़ गए। इसके बाद भूली जाने वाली चीजों की टॉप टेन की सूची में वालेट, चाबियां, कपड़े और छातों का स्थान है। कई लोग घुटनों के पैड, सोने की चेन, मिल्क सेशे और यहां तक कि जिंदा मछली भी भूल गए। 
विज्ञापन


इंडेक्स के अनुसार ज्यादातर यात्रियों ने वीकएंड के दौरान कैब में चीजें भूल जाने की रिपोर्ट दी। रोचक यह भी है कि सबसे ज्यादा रिपोर्ट सितंबर माह में दर्ज हुईं। गौरतलब है कि इस तरह की रिपोर्ट उबर एप पर दर्ज करवाने की सुविधा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें