फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर पाकिस्तान की खतरनाक साजिश, घाटी के बड़े नेता और पार्टियां भी इसका हिस्सा

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर इस्लामाबाद से निर्देश जारी कर घाटी में अपने स्लीपर सेल्स को एक्टिव कर दिया। इस दौरान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों और आईएसआई ने दो तरह से हमला करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में पाकिस्तान ने इस बार ऐसी खतरनाक साजिश रची है, जिसमें न सिर्फ दर्शन करने वाले यात्री बल्कि सुरक्षा कर्मियों को भी निशाने पर लेने की साजिश रची गई है। सुरक्षा एजेंसियों और इंटेलिजेंस के अधिकारियों को पाकिस्तान की ओर से चली जाने वाली इस खतरनाक साजिश का न सिर्फ पता चला है, बल्कि उन सभी हैंडलर्स को भी सुरक्षा एजेंसियों ने निशाने पर ले लिया है, जो इस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इस पूरे मामले में खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट गृह मंत्रालय से साझा की गई है। ताकि आने वाले दिनों में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के और पुख्ता बंदोबस्त हो सके।

विज्ञापन

 
पर्यावरण के नाम पर पाकिस्तान ने चली चाल...
पाकिस्तान की इस आतंकी साजिश को वक्त रहते डिकोड करने वाली एजेंसी के बड़े अधिकारी कहते हैं कि इस पूरे हमले की साजिश में घाटी के कई बड़े नेता और बड़ी पार्टियां भी शामिल हैं। उनके मुताबिक इंटरनेट पर पर्यावरण के नाम पर पाकिस्तान ने जो साजिश रचनी शुरू की उसमें तो कई ऐसे नाम और राजनीतिक संगठन हैं जो देश की राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी भी लेते हैं। 

इसके लिए पाकिस्तान की आईएसआई और पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान  समेत भारत के शहरों से इंटरनेट के माध्यम से हैशटैग अभियान शुरू किया। इस हैश टैग अभियान में #Amarnath_yatra_threat_to_IIOJK_Environmemt और "मुसलमानों की जमीन से भारतीयों को वापस भेजो" नाम से एक मुहिम चली। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के माध्यम से इंटरनेट पर यह दिखाने की कोशिश की गई कि किस तरीके से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार बेपरवाह है। इस खुफिया साजिश को नाकाम करने में शामिल सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने जो माहौल बनाया वह गिने-चुने टि्वटर हैंडल से एक वक्त पर एक ही समय हैशटैग चला कर किया। लेकिन इस अभियान में पाकिस्तान और घाटी में मौजूद उसके एजेंट एक्सपोज हो गए।
विज्ञापन

 
अमरनाथ यात्रा पर पाकिस्तान का इन पार्टियों ने किया समर्थन, हैशटैग से किया विरोध
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से फैलाए गए हैशटैग के प्रोपेगेंडा को घाटी की प्रमुख पार्टियों और बड़े संगठन दलों की ओर से भी सपोर्ट किया गया। खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक कश्मीर की पीपुल्स एलाइंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन, द जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), हुरिर्यत कॉन्फ्रेंस, द ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस, द जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट और डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी ( डीएफपी) जैसे राजनीतिक संगठन और पाकिस्तान की ओर से फैलाए गए प्रोपेगेंडा को न सिर्फ सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया बल्कि उनके इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश दुनिया गलत संदेश देने की कोशिश की। 
 
अमरनाथ यात्रा को बताया घाटी में हिंदुत्व के प्रभुत्व का प्रतीक...
खुफिया सूत्रों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस चेयरमैन रियाज अहमद घाटी में एक जुलाई से होने वाली अमरनाथ यात्रा के विरोध में हैं। इस संगठन से जुड़े सभी राजनीतक दल घाटी में भारतीय सेना और भारत का लगातार विरोध करते आए हैं। खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक रियाज अहमद ने 10 जून को अपने संगठन के लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा को हिंदुओं के प्रभुत्व का घाटी में प्रतीक बताया था। रियाज ने इस दौरान यह कहकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी की अमरनाथ की यात्रा और अमरनाथ गुफा कश्मीरी मुसलमानों के धार्मिक संप्रभुता का उल्लंघन भी करती है। इस दौरान रियाज अहमद के ट्विटर अकाउंट से 5 जून को जहर बोते हुए शब्दों को पाकिस्तान के कई ट्विटर हैंडल से न सिर्फ लाइक किया गया बल्कि रीट्वीट भी किया गया।
 
घाटी में ये नेता बढ़ा रहे पाकिस्तानी एजेंडे को आगे, इनकी वजह से बिगड़ रहा माहौल...
अमरनाथ यात्रा को लेकर पाकिस्तान की ओर से रची जा रही साजिश में घाटी के और भी कई बड़े नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और माहौल को खराब करने की साजिश रची। खुफिया एजेंसियों की ओर से केंद्र सरकार को को सौपे गए सीक्रेट दस्तावेजों के मुताबिक हुरिर्यत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक, पीपुल्स कांफ्रेंस के शबीर अहमद शाह, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के यासीन मलिक के समर्थकों समेत जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यूनाइटेड के मशरत आलम बट समेत कई नेताओं ने पाकिस्तान के एजेंटों को आगे बढ़ाते हुए घाटी में माहौल बिगाड़ने का काम किया है।
 
पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कई दबोचे गए...
पाकिस्तान की साजिश का खुलासा करते हुए खुफिया एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि समय रहते बीएसएफ आतंकियों को न सिर्फ धर दबोचा बल्कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटकों को भी बरामद कर लिया। उक्त वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि सेना और सुरक्षा बलों समेत तमाम खुफिया एजेंसी न सिर्फ पूरी तरह मुस्तैद है बल्कि कदम कदम पर पाकिस्तान की ऐसी साजिशों को नाकाम करते हुए अमरनाथ यात्रा की तैयारी में जोर शोर से आगे बढ़ रही हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान की साजिश को डिकोड करने में जितने भी लोग घाटी में शामिल हुए हैं उनकी पूरी जानकारी और लोकेशन का पता उनके पास है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इनमें से बहुत से लोगों को तो दबोच लिया गया है। कई लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। लेकिन अभी कुछ की लोकेशन पीओके में मिल रही है। जल्द ही उन पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों की ओर से पाकिस्तान के अभियान को आगे बढ़ाने की कड़ी कार्रवाई की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें