फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसुख हिरेन मौत मामला: वाजे को लेकर मीठी नदी पहुंची एनआईए, हाथ लगे कई अहम सुराग

Sun, 28 Mar 2021 06:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
गोताखोर के हाथ लगे सुराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो के कथित मालिक मनसुख हिरने की संदिग्ध मौत के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। एनआईए की टीम इस मामले में आरोपी मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को रविवार को जांच के सिलसिले में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी के पुल पर लाई। इस दौरान गोताखोरों ने नदी से एक कंप्यूटर सीपीयू, एक वाहन की नंबर प्लेट समेत अन्य अहम सुराग बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मीठी नदी से लैपटॉप, दो नंबर प्लेट, डीवीआर, सीपीयू और हार्ड डिस्क मिल चुकी है। एनआईए को जो दो नंबर प्लेट मिली है, उस पर एक ही नंबर MH02FP1539 चढ़ा हुआ है। मीठी नदी में एनआईए का तलाशी अभियान जारी है और कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद भी है।
एनआईए सूत्रों ने बताया कि स्थितिजन्य सबूत सामने रखे जाने पर सचिव वाजे ने स्वीकार किया कि कुछ सबीक मुंबई की मीठी नदी में फेंके गए थे। गोताखोरों की सहायता से एनआईए ने आज कुछ डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर), सीपीयू, लैपटॉप, वाहन की नंबर प्लेय और अन्य सामान नदी से बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि बरामद किए गए डीवीआर उसकी आवासीय सोसायटी के हैं जहां 17 फरवरी से 24 फरवरी तक स्कॉर्पियो खड़ी रही थी, उन दुकानों के हैं जहां नंबर प्लेट बनाई गई थीं और उन स्थानों के हैं जहां वाजे को शक था कि उसकी गतिविधियों पर नदर रखी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि ये सबूत मनसुख हिरेन की मौत के समय वाजे के पास थे।
विज्ञापन


बता दें कि एनआईए ने मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की हिरासत अवधि बढ़वाने के लिए विशेष एनआईए कोर्ट में कहा कि वाजे एंटीलिया मामले को सुलझाकर ‘सुपर कॉप’ बनना चाहता था। इसीलिए, उसने मुकेश अंबानी के घर के निकट जिलेटिन लदी स्कार्पियो खड़ी करने की साजिश रची।  





 

वाजे मामले में ये सबूत मिले
सचिन वाजे की रिमांड मांगते हुए एनआईए ने अदालत को बताया कि सचिन वाजे से अब तक की पूछताछ के बाद उसे कई अहम सबूत मिले हैं। इनमें 1.2 टीबी डेटा, अलग-अलग मोबाइल फोन, जले हुए कपड़े और कुछ दूसरे दस्तावेज भी शामिल हैं। एनआईए ने अदालत को यह भी बताया कि सचिन वाजे की सर्विस रिवॉल्वर की तीस में से 25 गोलियां गायब हैं। इसके अलावा सचिन वाजे के कब्जे से 62 ऐसे कारतूस मिले, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इन चीजों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, सचिन वाजे तीन अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में रहेगा।
विज्ञापन







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें