फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-पांच दिन में दस्तक देगा मानसून, झमाझम होगी बारिश

Thu, 02 Jun 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मानसून अगले चार-पांच दिनों में देश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे सकता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, अनुमानों पर यकीन किया जाए तो मानसून अगले चार-पांच दिनों में देश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे सकता है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार मानसून औसत से थोड़ा ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक ने प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस बार जुलाई के महीने में देशभर में 107 फीसदी मानसून रहने का अनुमान है जबकि अगस्त के महीने में इसके 104 फीसदी रहने के अनुमान हैं।

उन्होंने बताया है कि कई सालों बाद जुलाई और अगस्त के महीने में मौसम के इतना मेहरबान रहने की उम्‍मीद बंधी है। मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य हिस्से में इस बार मानूसन झमाझम बरसेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक सेंट्रल रीजन में 113 फीसदी के करीब बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 108 फीसदी मानसून की उम्‍मीद है। सबसे कम उत्तर पूर्व में औसत से कम 94 फीसदी बारिश के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर विभाग के आंकडों पर यकीन किया जाए तो सूखे से जूझते देश के दर्जनभर राज्यों को इससे काफी राहत मिल सकती है। अनुमान के अनुसार मानसून मेहरबान रहा तो कई राज्यों के लोगों को इससे राहत मिल सकती है। Seasonal rainfall is expected to be 108% for North-West region, 113% for Central region, 113% for peninsular region, 94% for NE region: IMD — ANI (@ANI_news) June 2, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें