सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (सीसीएल) की शुरुआत आठ फरवरी से हो रही है। इसमें भोजपुरी दबंग्स के जोश और उत्साह के बीच 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीसीएल मैच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में खेले जाएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग्स टीम को लीड कर रहे हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनावों में काफी व्यस्त रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए न केवल गाने गाए, बल्कि जगह-जगह जाकर चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन चुनावों की समाप्ति के साथ ही उनकी नई पारी की शुरुआत हो रही है। इस पारी में वे क्रिकेट का बल्ला घुमाते नजर आएंगे। उनके साथ एक अन्य भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (सीसीएल) की शुरुआत आठ फरवरी से हो रही है। इसमें भोजपुरी दबंग्स के जोश और उत्साह के बीच 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच सीसीएल मैच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में खेले जाएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी दबंग्स टीम को लीड कर रहे हैं। उनके अलावा इस टीम में बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार रवि किशन, अभिनेत्री पक्खी हेगड़े, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और विनय यादव शामिल हैं।
मनोज तिवारी ने भोजपुरी दबंग्स की टीम की जर्सी जारी करते हुए कहा कि पिछले साल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के साथ साझेदारी के बाद से हम खेलों में खेल भावना, मनोरंजन और एनर्जी का तालमेल बनाए रखने के उद्देश्य के साथ अग्रसर रहे हैं। हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली और केंद्रित है, और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार है।