फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय गोवा में घूमते रहे और हमने सरकार बना ली: परिकर

Fri, 31 Mar 2017 02:02 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर चुटकी ली। उन्होंने गोवा में भाजपा की सरकार बनने के लिए दिग्विजय को शुक्रिया करते हुए कहा कि दिग्विजय गोवा में घूम रहे थे और हमने 48 घंटों के अंदर ही वहां सरकार बना ली। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि 'कांग्रेस पार्टी के विधायकों को ही उनपर भरोसा नहीं था। जिसके बाद हमने छोटी पार्टियों से मिलकर सरकार बना ली।'

परिकर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे। जब वह बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस गोवा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भड़की हुई है।
विज्ञापन

दिग्विजय ने गोवा में सरकार निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
दिग्विजय कांग्रेस गोवा के प्रभारी हैं। उनपर पार्टी विधायकों द्वारा आरोप लगे हैं कि उन्होंने गोवा में सरकार निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई इसलिए वह सत्ता से दूर रही। इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए थे। जिसके जवाब में परिकर ने इन सभी आरोपों को खारिज किया।

बता दें कि कांग्रेस में गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वहीं नितिन गड़करी को भाजपा की तरफ से सरकार बनाने के लिए गोवा भेजा गया। जिसके बाद गड़करी ने क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर बहुमत के लिए प्राप्त समर्थन हासिल कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें