फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर दबाव की वजह से छोड़ा रक्षामंत्री का पदः पर्रिकर

Sat, 15 Apr 2017 08:58 AM IST
एजेंसी/पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के दबाव की वजह से उन्होंने रक्षा मंत्रालय छोड़ा था।
विज्ञापन


पणजी में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि चूंकि दिल्ली उनका कार्य क्षेत्र नहीं था इस वजह से भी वह वहां दबाव महसूस करते थे। जैसे ही उनको गोवा लौटने का मौका मिला, उन्होंने प्रदेश में लौटना पसंद किया। सभा में उन्होंने लोगों से कहा कि जब आप केंद्र में होते हैं तो आपको कश्मीर और अन्य मुद्दों से निपटना पड़ता है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल कर पाना आसान काम नहीं था और इसके लिए दीर्घकालीन नीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर जैसे मुद्दों पर बात कम काम ज्यादा होना चाहिए। क्योंकि जब आप बातचीत के  लिए बैठते हैं तो मुद्दे और जटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें