फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर बोले- ड्रग्स बड़ी समस्या नहीं, जब IIT में पढ़ता था तो लोग पीते थे गांजा

Sat, 10 Feb 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने राज्य में बढ़ती हुई ड्रग्स की समस्या पर शुक्रवार को कहा कि हमारे कॉलेजों में ड्रग्स की समस्या इतनी बड़ी नहीं है, जितना इसे बनाया जा रहा है। लेकिन इस मामले में चिंतित हूं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लड़कियों का बीयर पीना भी चिंता की बात है। पणजी में गोमन्तक मराठा समाज हॉल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ड्रग्स केवल आज के दौर की घटना नहीं है बल्कि जब वह खुद IIT में पढ़ते थे तो एक छोटा सा ग्रुप गांजा पीता था। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग उस हद तक नहीं है, लेकिन ड्रग्स सिंडिकेट की वजह से हम निश्चित रूप से चिंतित हैं।

परिकर ने कहा कि मैंने 13 अगस्त 2017 में निर्देश दिये थे और अब तक ड्रग्स मामले में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जिन लोगों के पास ड्रग्स की मात्रा कम थी उन्हें कोर्ट ने 8 से 15 दिनों में छोड़ दिया। परिकर  ने कहा कि हमारा कोर्ट बहुत उदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें