फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में बोले परिकर- गोवा में बीफ लाने पर नहीं लगाया प्रतिबंध

Tue, 18 Jul 2017 10:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
मनोहर परिकर - फोटो : ani
विज्ञापन
विधानसभा में मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने बीफ पर बयान देते हुए कहा कि राज्यों में हमने बेलगाम और अन्य जगहों से बीफ आने से नहीं रोका है।साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से आने वाले बीफ की जांच के लिए उचित चिकित्सक हैं। इसके लिए अधिकृत व्यक्ति हैं जिनके द्वारा इसकी जांच की जाती है। 
विज्ञापन

  Can assure inspection of beef, coming from neighbouring state, will be done by proper doctors or those authorised for it: Goa CM in Assembly pic.twitter.com/5a44oFa39A — ANI (@ANI_news) July 18, 2017

परिकर ने कहा कि कर्नाटक स्थित बेलगाम से मांस आयात करने का विकल्प बंद नहीं किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां बीफ की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि यहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर पोंडा स्थित गोवा मीट कांप्लेक्स में राज्य के एकमात्र वैध बूचड़खाने हैं, जहां रोजाना लगभग 2,000 किलोग्राम बीफ तैयार होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन वाले इलाकों में और अल्पसंख्यक समुदाय में बीफ खाया जाता है, जो राज्य की कुल आबादी में से 30 प्रतिशत से ज्यादा हैं। वहीं, राज्य में गोमांस की कमी नहीं होने वाले परिकर के बयान पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि उनका यह प्रफुल्लित करने वाला और कटाक्षपूर्ण बयान है।
  BJP CM of Goa saying there won't be shortage of beef in the state.This is hilarious and ironical: Rajiv Shukla,Congress pic.twitter.com/pMYMsUfZP1 — ANI (@ANI_news) July 18, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें