लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। राज्य के गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में परिकर की चिकित्सा जांच के बाद उनके कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘परिकर को रविवार सुबह नियमित चिकित्सा जांच के लिए जीएमसीएच ले जाया गया और बाद में उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई।
उनका स्वास्थ्य अब बेहतर है।’ परिकर पिछले एक साल से पेट के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और अमेरिका के साथ ही दिल्ली के एम्स तथा मुंबई के एक निजी अस्पताल उनका इलाज हुआ है।