फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आखिरी ट्वीट में गोवा के पहले सीएम को याद कर गए परिकर

Mon, 18 Mar 2019 05:22 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल)
विज्ञापन

एक आईआईटियन इंजीनियर के तौर पर तकनीक के बेहद करीब रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर जिंदगी की आखिरी सांस तक भी इससे दूर नहीं रहे। कैंसर से लड़ने के दौरान भी अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर परिकर ने लगातार सक्रियता बनाए रखी। उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट 5 दिन पहले किया था। यह भी अजब संयोग कहा जाएगा कि परिकर ने जिंदगी के इस आखिरी ट्वीट में भाऊ साहब के नाम से मशहूर रहे गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बांदोदकर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन


भाऊ साहब की जयंती पर उन्हें याद करते हुए परिकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद (भाऊसाहब) बांदोदकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। गोवा की उन्नति के लिए एक मजबूत आधारशिला तैयार करने में उनके बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। 

बता दें कि भाऊसाहब महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के नेता थे। उन्होंने 1963 में गोवा का पहला मुख्यमंत्री बनने का श्रेय हासिल किया था। इसके बाद वह 1973 तक लगातार तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन के बाद उनकी बेटी शशिकला काकोदकर मुख्यमंत्री बनीं थीं, जो गोवा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें