फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2007 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का प्लेन बड़ी दुर्घटना से बचा था

Wed, 27 Jul 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पू्र्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह साल 2007 में विमान दुर्घटना से बाल-बाल बचे थे, अब यह खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिर उस वक्त मनमोहन रूस के दौरे पर निकले थे। 11 नवंबर 2007 को एयर इंडिया वन की मॉस्को में लैंडिंग के दौरान बड़ी विमान दुर्घटना होने से बची। बताया जा रहा है कि उस वक्त विमान के पायलटों ने लैंडिंग के लिए जरूरी लैंडिंग गियर को नीचे नहीं किया था।
विज्ञापन


मॉस्को एटीसी ने जब केबिन क्रू मेंबर्स को इस बारे में जानकारी दी तब जाकर विमान के पहियों को नीचा किया गया। अगर ऐसा नहीं किया गया होता तो विमान लैंडिंग के वक्त दर्दनाक हादसा हो सकता था।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक विमान के जरिए सुरक्षा के लिहाज से कई गंभीर गलतियां कीं, बताया जा रहा है कि विमान इलेक्ट्रॉनिक ग्लाइड स्कोप (विमान का रास्ता) से नीचे उड़ रहा था, जबकि लैंडिंग के वक्त विमान को इसी के मुताबिक उड़ाना होता है। यह सनसनीखेज जानकारी सामने आने के बाद जब एयर इंडिया से सवाल-जवाब किए गए तो कई बार पूछने पर भी कंपनी की ओर से जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


इस सुरक्षा चूक के बारे में पायलटों से बात की गई तो उन्होंने अपने-अपने तर्क दिए। कुछ ने यह भी कहा कि स्पेशल विमान के पहियों को थोड़ी में देर निकालना कोई नई बात नहीं, ऐसा अक्सर होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें