फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ और गहलोत समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम संग पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की अहम बैठक

Sat, 15 Jun 2019 11:10 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह व अन्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पुडुचेरी के सीएम वी नारायणसामी पहुंचे। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन

 

तबीयत ठीक नहीं होने के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस, नेताओं ने पार्टी की आगे की रणनीति पर भी मंथन किया। 

मालूम हो कि मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इस समय कांग्रेस की सरकार है, जिसका नेतृत्व सीएम वी नारायणसामी कर रहे हैं। 2016 में वहां चुनाव हुए थे और 30 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 17 सदस्यों को जीत मिली थी। इसके अलावा कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस की सरकार है और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री हैं। ये दोनों नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें