फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री की हवाईअड्डे पर हुई तलाशी, नहीं मिला वीआईपी रुतबा

Sat, 15 Jun 2019 11:10 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर हुई सुरक्षा जांच - फोटो : Viral Photo
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को राज्य के गन्नवरम (विजयवाड़ा) हवाई अड्डे पर सुरक्षा तलाशी से गुजरना पड़ा है। इतना ही नहीं विमान तक जाने के लिए उन्हें वीआईपी सुविधा भी नहीं मिली। नायडू ने आम यात्रियों की तरह ही विमान तक जाने के लिए शटल बस से यात्रा की।

विज्ञापन


तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नायडू को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनपर वर्षों पहले तिरुपति के अलिपीरि में माओवादियों ने हमला किया था। जिसके बाद से उन्हें यह वीवीआईपी सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। इस घटना पर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने भाजपा और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। टीडीपी का कहना है कि नायडू के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री चिन्ना राजप्पा का कहना है कि अधिकारियों का रवैया न केवल अपमानजनक था बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा से भी समझौता किया है। उनका कहना है कि नायडू कई सालों से विपक्ष में थे लेकिन फिर भी उन्हें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। राजप्पा ने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें