फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh Last Rites: सुखबीर बादल बोले- अंतिम संस्कार के लिए परिवार को वांछित जगह नहीं; कांग्रेस भी नाराज

Fri, 27 Dec 2024 10:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल दिल्ली में निगमबोध घाट पर होना है। इससे पहले कांग्रेस ने मांग की थी कि सरकार ऐसी जगह दे जहां उनका स्मारक भी बनाया जा सके। गृह मंत्रालय की तरफ से निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार की सूचना जारी होने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि देश पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर अपमान किया गया है।
विज्ञापन
सुखबीर बादल और जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किए जाने को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न ढूंढ़ना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।

विज्ञापन


निगमबोध घाट पर होगा पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार- गृह मंत्रालय
कांग्रेस नेता की ये प्रतिक्रिया केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के बाद आई है। एमएचए ने एक सूचना में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आगे कहा, 'सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें ये भी कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूरे सैन्य सम्मान के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से किया था आग्रह
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह पर किया जाए, जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉ. मनमोहन सिंह जैसे कद के नेता के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी और पूर्व प्रधानमंत्रियों की पिछली परंपराओं के अनुरूप भी होगी।
विज्ञापन


सुखबीर बादल का दावा- केंद्र ने परिवार का अनुरोध किया अस्वीकार
वहीं शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उनका अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का अनुरोध किया गया था जहां उचित स्मारक बनाया जा सके।

विज्ञापन


राजधानी में मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी सरकार- सूत्र
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है, आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को जानकारी दी है, इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। सूत्रों ने कहा कि स्मारक पर निर्णय कांग्रेस को बता दिया गया है, लेकिन उन्होंने कहा कि स्मारक बनाने के लिए उपयुक्त स्थान खोजने में कुछ दिन लगेंगे। सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के निर्णय से कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है। लेकिन वे इस मुद्दे पर राजनीति में लगे हुए हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें