इसके साथ ही, 2003 बैच के आईएफएस देवेश उत्तम को लिथुआनिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1998 बैच के अधिकारी मनीष गुप्ता घाना में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं। वह वर्तमान में सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मनीष गुप्ता (आईएफएस: 1998) को घाना में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही, 2003 बैच के आईएफएस देवेश उत्तम को लिथुआनिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उत्तम फिलहाल मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मंत्रालय ने कहा कि दोनों के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
इससे पहले मई में, भारत में लिथुआनिया की राजदूत डायना मिकेविसीन ने लिथुआनिया में नए मिशन के उद्घाटन का स्वागत किया था और कहा था कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों में नया आयाम जोड़ने के लिए बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि हम एक साथ काम करने और अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।