पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली में मारपीट में मारे गए मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह को आरोपियों ने पहले भी धमकी दी थी। एफआईआर के अनुसार, सिंह ने दक्षिण दिल्ली के आश्रम इलाके में अपने घर के बाहर शोर मचा रहे कुछ लोगों के समूह का विरोध किया था। बता दें कि संगीतकार सी. विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर मणिपुर के इंफाल लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#WATCH | Mortal remains of C. Vikram Singh, the 54-year-old musician from Manipur who was beaten to death in Delhi, brought to Manipur's Imphal, where his last rites will be performed pic.twitter.com/YoGey6jYy3
— ANI (@ANI) September 9, 2026
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के आश्रम स्थित किलोकारी गांव में शोर और उपद्रव को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद 54 वर्षीय मणिपुरी संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की दुखद मौत ने उत्तर पूर्व और दिल्ली के समुदाय में सनसनी पैदा कर दी है।
दक्षिण पूर्व पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के अनुसार, 'विक्रम सिंह का अपनी गली में शोरगुल को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें विक्रम घायल हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।' संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को कांगला वेस्टर्न गेट पर सैकड़ों लोग मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद हुए।