देब बर्मा ने बताया कि मणिपुर में फंसे विद्यार्थियों ने हमसे संपर्क किया। मैंने एक पल भी गंवाए बिना विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया। इसके बाद मैंने अपने पैसों से 50 विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। वे सीधे मणिपुर से त्रिपुरा आएंगे।
मणिपुर हिंसा में फंसे त्रिपुरा के विद्यार्थियों की वासपी के लिए तिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने पचास विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की है। साथ ही तिपरा मोथा ने कहा है कि अगर राज्य के अन्य विद्यार्थी भी उनसे संपर्क करते हैं तो वे उनकी निकासी के लिए सारी व्यवस्था करेंगे। अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए देब बर्मा ने कहा, हमने सरकार से पहले अपने लोगों के लिए कदम उठाया है।
विज्ञापन
देब बर्मा ने बताया कि मणिपुर में फंसे विद्यार्थियों ने हमसे संपर्क किया। मैंने एक पल भी गंवाए बिना विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया। इसके बाद मैंने अपने पैसों से 50 विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। वे सीधे मणिपुर से त्रिपुरा आएंगे। उनकी यात्रा का पूरा खर्च मैंने अपनी ओर से उठाया है। कठिन समय में हमारे लोगों के लिए खड़ा होना मेरा पहला फर्ज है।
मोथा प्रमुख ने आगे कहा कि सभी छात्र सात मई को वापस त्रिपुरा लौट आएंगे और आने वाले दिनों में अगर जरूरत पड़ी तो वह और लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, वैसे तो यह काम सरकार का है, लेकिन जब हमारे बच्चों ने हमसे संपर्क किया तो हमने आगे बढ़कर उनकी मदद की ठानी।
विज्ञापन
देब बर्मा ने कहा, बुरे समय में लोगों को राजनीति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मेरे बुरे दिनों में टिपरासा के लोगों ने मुझे बहुत समर्थन दिया और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी आगे बढ़ कर मदद करूं।
मेघालय सरकार ने कहा कि राज्य से छात्रों/नागरिकों के स्थानांतरण की निगरानी करने और छात्रों के लिए सुरक्षित यात्रा के लिए स्थानीय सहायता की व्यवस्था करने के लिए इंफाल में यात्रा करने और रहने के लिए मेघालय सरकार द्वारा दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।