फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: म्यांमार सीमा के शहर मोरेह का दौरा करेंगे गृह मंत्री शाह, सुरक्षा उपायों की करेंगे समीक्षा

Wed, 31 May 2023 10:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

गृह मंत्री बुधवार सुबह मोरेह जाएंगे। बाद में, दोपहर के समय वह कांगपोकपी जिले का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न समूहों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर 3 मई से हिंसा जारी है। हालात दिन-ब-दिन सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच, स्थिती का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात हिंसाग्रस्त मणिपुर में पहुंचे। वह यहां चार दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि शाह आज  मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के भारत-म्यांमार सीमावर्ती शहर मोरेह जाएंगे, जहां वह कुकी नागरिक समाज समूह से मिलेंगे और सुरक्षा उपायों की समीक्षा करेंगे।

सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री बुधवार सुबह मोरेह जाएंगे। बाद में, दोपहर के समय वह कांगपोकपी जिले का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न समूहों से मुलाकात करेंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, काकचिंग जिले के सुगनू से रात भर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबरें मिली हैं। उन्होंने कहा कि इंफाल पूर्व के सगोलमंग में भी गोलीबारी हुई, जहां आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक हिंसा में 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें