फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: इंफाल में IT अफसर की घर से बाहर निकाल कर हत्या, कोबरा कमांडो के मारे जाने के बाद CRPF सतर्क

Sat, 06 May 2023 02:25 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के मद्देनजर सीआरपीएफ ने हिंसा में एक कोबरा कमांडो के मारे जाने के बाद मणिपुर के रहने वाले और गृह राज्य में छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को परिवार के सदस्यों के साथ अपने निकटतम सुरक्षा बेस पर तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं...
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : Amar Ujala/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच इंफाल में एक आयकर (आईटी) अधिकारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना आईआरएस एसोसिएशन के एक ट्वीट करके यह जानकारी दी। एसोसिएशन ने नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा की। अधिकारी की पहचान लेमिनथांग हाओकिप के रूप में हुई है, जो इंफाल में कर सहायक के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक लेमिनथांग हाओकिप इंफाल में तैनात थे और कथित तौर पर मारे जाने से पहले उन्हें उनके आवास से बाहर खींच कर बाहर निकाला गया था। हालांकि यह पता नहीं चला है कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे।

सीआरपीएफ का कर्मियों से नजदीकी बेस पर रिपोर्ट करने का निर्देश

मणिपुर हिंसा के मद्देनजर सीआरपीएफ ने हिंसा में एक कोबरा कमांडो के मारे जाने के बाद मणिपुर के रहने वाले और गृह राज्य में छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को परिवार के सदस्यों के साथ अपने निकटतम सुरक्षा बेस पर तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा के कमांडो, जो छुट्टी पर थे, की शुक्रवार दोपहर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में उनके गांव में सशस्त्र हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक बल के मुख्यालय ने अपने सभी फील्ड कमांडरों को मणिपुर से आने वाले अपने ऑफ-ड्यूटी कर्मियों से जल्द से जल्द संपर्क करने और संदेश देने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें