फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर सरकार को घुटनों पर लाने की कोशिश, कुकी प्रदर्शनकारियों ने राज्य की लाइफलाइन पर लगाया अवरोध

Sun, 11 Jun 2023 10:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर नाकाबंदी हटाने की अपील की थी, जिसके बाद सीओटीयू ने 5 जून से सात दिनों के लिए नाकाबंदी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
Kuki Community - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में चल रहे हिंसा के ताजा मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद कुकी समुदाय ने नेशनल हाइवे के कुछ हिस्सों को ब्लॉक कर दिया। ताजा हिंसा की घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल भी हुए हैं। हालांकि, अपराधी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिट (सीओटीयू) की सदय हिल्स कमेटी ने कांगपोक्पी जिले में नेशनल हाइवे 2 के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से को फिर से अवरुद्ध कर दिया है। आदिवासी संगठन ने दावा किया है कि सेना की वर्दी में कुछ बंदूकधारियों ने कांगपोक्पी और इंफाल जिले को जोड़ने वाली सीमा पर कुकी बहुल गांव खोकेन पर हमला किया। 

सीओटीयू के प्रवक्ता रेव के सितहो ने कहा- 'खोकेन गांव में हुए हमले के बाद आर्थिक नाकाबंदी को फिर से लागू करने का निर्णय लिया गया। यह फिलहाल अनिश्चित समय तक रहेगा।' 
विज्ञापन


अमित शाह ने की थी नाकाबंदी हटाने की मांग
गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर नाकाबंदी हटाने की अपील की थी, जिसके बाद सीओटीयू ने 5 जून से सात दिनों के लिए नाकाबंदी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था।

कुकी समूह ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि केवल आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा संबंधी चीजों की आपूर्ति के लिए सुबह 10 से दोपहर के दो बजे तक केंद्रीय बलों के एस्कॉर्ट के साथ हाइवे पर यातायात की अनुमति दी गई है। 

तीन मई से शुरू हुए मणिपुर हिंसा में अबतक 105 लोग मारे गए और 300 के करीब घायल हुए हैं। लगभग 40,000 लोगों को हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें