फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: चुराचांदपुर में हमार जनजाति के नेता पर हमले के बाद तनाव; विष्णुपुर जिले में हथियार और गोला-बारूद जब्त

Mon, 17 Mar 2025 02:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इंफाल/चुराचांदपुर

सार

आदेश में कहा गया है, 'चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मिली है, जिसके मुताबिक, जिले में कानून और व्यवस्था के उल्लंघन की गंभीर आशंका है, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सौहार्द भंग हो सकता है और जान-माल को नुकसान हो सकता है।' 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय शहर में अज्ञात बदमाशों ने हमार जनजाति के नेता पर हमला कर दिया। इसके एक दिन बाद सोमवार को इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की पहचान की मांग कर पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के तहत पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी। इस बीच विष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। पुलिस ने बताया कि उयोक जंगल के आसपास से सुरक्षा बलों ने रविवार को 5.56 एमएम इंसास राइफल, नौ एमएम की दो कार्बाइन मशीन गन, .303 ‘मोडिफाइड स्नाइपर’, एक एसबीबीएल बंदूक, एक पिस्तौल, चार हथगोले और कारतूस जब्त किए गए।

विज्ञापन


आदेश में क्या कहा गया?
आदेश में कहा गया है, 'चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मिली है, जिसके मुताबिक, जिले में कानून और व्यवस्था के उल्लंघन की गंभीर आशंका है, जिससे विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सौहार्द भंग हो सकता है और जान-माल को नुकसान हो सकता है।' 

कानून और व्यवस्था बनाए रखने की कवायद
कानून और व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए आदेश में अनधिकृत जुलूस या पांच या अधिक व्यक्तियों के गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगाई गई है। आदेश के जरिए हथियार या ऐसे उपकरण ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता है, जिसमें लाठी, रॉड और पत्थर शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी शहर में बंद लागू करने का प्रयास कर रहे 
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी शहर में बंद लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। दुकानों को तुरंत बंद करने का आग्रह कर रहे हैं। लाठी लेकर लोगों के समूह सड़कों पर गश्त करते हुए भी देखे गए। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में भीड़ द्वारा पत्थरबाजी की खबरें भी आई हैं।

क्या है मामला?
जनजाति के शीर्ष निकायों में से एक हमार इनपुई के महासचिव रिचर्ड हमार पर रविवार को शाम 7.30 बजे के आसपास जेनहांग लामका में वीके मोंटेसरी परिसर के अंदर लोगों के एक समूह ने हमला किया। घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमार इनपुई ने एक बयान जारी कर मांग की कि अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाए और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर वे अपनी खुद की कार्रवाई करेंगे। दावा किया जा रहा है कि रिचर्ड हमार जब एक वाहन चला रहे थे, तब उनसे लगभग एक दोपहिया सवार को टक्कर लग गई। इसके कारण विवाद हुआ और मामला हमले तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें