फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई घाटी जिलों में 328 हथियार बरामद

Sat, 14 Jun 2025 04:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ल्हारी दोरजी ल्हातू ने बताया कि यह अभियान 13 और 14 जून की रात को शुरू किया गया था। उन्होंने बताया, संवेदनशील पांच घाटी जिलों के बाहरी क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हिंसा पर काबू पाने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए चलाए गए एक बड़े अभियान में सुरक्षा बलों ने 328 हथियार बरामद किए हैं। यह तलाशी अभियान मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल  सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों ने घाटी के पांच जिलों में चलाया।

विज्ञापन


मणिपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ल्हारी दोरजी ल्हातू ने बताया कि यह अभियान 13 और 14 जून की रात को शुरू किया गया था। उन्होंने बताया, संवेदनशील पांच घाटी जिलों के बाहरी क्षेत्रों में खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान 151 एसएलआर राइफल, 65 इनसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफलें, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन समेत भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और युद्धक सामग्री बरामद की गईं। 

उन्होंने इसे शांति बहाली की दिशा में एक "महत्वपूर्ण सफलता" करार दिया और कहा कि इससे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे पहले, भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 'स्पीयर कॉर्प्स' के तहत मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के साथ मिलकर 26 मई से 5 जून के बीच कांगपोकपी, थौबल, ककचिंग, तेंगनौपाल, बिष्णुपुर, जिरीबाम, इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट जिलों में भी खुफिया सूचनाओं पर आधारित अभियान चलाया था।
विज्ञापन


इन अभियानों में कुल 23 उग्रवादी गिरफ्तार किए गए थे और 40 हथियार, 9 आईईडी, ग्रेनेड, गोलाबारूद और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई थी। 27 मई को इंफाल ईस्ट जिले के चाडोंग इलाके में उग्रवादियों की गतिविधियों और आईईडी की मौजूदगी की सूचना पर विस्फोटक खोजी कुत्तों की मदद से चलाए गए अभियान में 35 किलोग्राम विस्फोटक से लैस 5 आईईडी बरामद किए गए।

इसी दौरान एक और अभियान में सेना की एक टीम ने पास के इलाके में एक छिपा हुआ अड्डा खोज निकाला, जहां से दो 12-बोर राइफलें, विस्फोटक, गोलियां और अन्य सामग्री बरामद हुईं। 1 जून को चुराचांदपुर जिले के खुआंगमुन इलाके में एक और अभियान के दौरान .303 राइफल, चार सिंगल बैरल राइफलें, तीन देसी मोर्टार (पोंपी), दो आईईडी, गोलाबारूद और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran: इस्राइली रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर मिसाइलें दागनी बंद नहीं कीं तो जलेगा तेहरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें