फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादी गिरफ्तार; इंफाल में लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन बरामद

Thu, 27 Mar 2025 12:25 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों द्वारा ये कार्रवाई अलग-अलग जिलों में की गई। इसके अलावा, पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में एक लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन भी बरामद की है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व से पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये उग्रवादी घाटी आधारित प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे। इसके अलावा, पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में एक लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' के दो सक्रिय सदस्यों को बुधवार को इंफाल पश्चिम के डिंगकू रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, इंफाल ईस्ट के टॉप माखा लेईकाई से मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके (प्रो) के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। 

ये भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा बुधवार को इंफाल ईस्ट के ताखेल ममांग लेईकाई इलाके से प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। 

इंफाल ईस्ट में लावारिश वाहन से पांच किलो हेरोइन बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंफाल ईस्ट जिले में एक लावारिश वाहन से करीब 5 किलो संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई है। हेरोइन, वाहन में 419 साबुन के डिब्बों में छिपाई गई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Manipur: मणिपुर में पुलिस की कार्रवाई, पंबेई के उग्रवादियों पर हमला करने वाले मैतेई संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

25 मार्च को पुलिस ने पकड़े थे तीन ड्रग तस्कर
हेरोइन की बरामदगी के बारे में पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को 5.5 किलो संदिग्ध हेरोइन पाउडर के साथ तीन ड्रग तस्करों को पकड़ा गया था। इसके बाद, पुलिस ने इंफाल ईस्ट में छोड़े गए एक लावारिश वाहन को पकड़ा। वाहन की जांच करने पर, उसमें से करीब 5 किलो संदिग्ध हेरोइन पाउडर युक्त 419 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें