फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; वसूली के मामले में तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 10:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है और सरकार ने 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें दो पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Manipur - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला किए गए अधिकारियों में दो पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। जिरीबाम के पुलिस अधीक्षक शेख मोहम्मद जाकिर को काकचिंग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं काकचिंग की एसपी प्रियदर्शिनी लेशराम को जिरीबाम का नया एसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं यारीपोक के एसडीपीओ गौरव डोगरा का ट्रांसफर सिंगजामेई एसडीपीओ के पद पर हुआ है। मणिपुर राइफल्स के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव को कांगपोकपी पुलिस में एडिश्नल सुपरीटेंडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अकोइजाम सदानंद सिंह इंफाल ईस्ट के नए एडिश्नल एसपी ट्रैफिक होंगे। केइशाम बोजोउकुमार सिंह को एडिश्नल एसपी विजिलेंस बनाया गया है। रत्ताना नगासेकपम, सीआईडी के नए एडिश्नल एसपी होंगे। 

वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने मणिपुर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग काकचिंग और इंफाल ईस्ट के प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हैं। इन पर जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। आरोपी काकचिंग जिले के PREPAK-Pro नामक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य है। इसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इंफाल वेस्ट के साजीरोक इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों की बरामदगी भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Manipur: 'मणिपुर में हिंसा का कारण अवैध प्रवासन और नशे की समस्या', पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने किया बड़ा खुलासा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें