फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य गिरफ्तार; ड्रग्स की खेप के साथ दो पकड़े गए

Sat, 26 Apr 2025 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

बिष्णुपर जिले में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मणिपुर में बीती 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। उसके बाद से ही राज्य में तलाशी और छापेमारी अभियान तेज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हुई। पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में सेजांग मायेइ और तेल्लोउ ममांग लेइकेइ इलाकों में छापा मारकर प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान समरजीत मैतेई (25 वर्षीय) और एलांगबम लांगांबा मैतेई (26 वर्षीय) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित संगठन के लोग गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को इंफाल पश्चिम के लांगथाबल इलाके में छापा मारकर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जॉयशंकर (33 वर्षीय) और मोरिंगथेम नेलसन (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोप है कि ये लोग जबरन वसूली में शामिल थे। इससे पहले प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के भी एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं बिष्णुपर जिले में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मणिपुर में बीती 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। उसके बाद से ही राज्य में तलाशी और छापेमारी अभियान तेज कर दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'मां को बचाने के लिए वही किया, जो पिता करते', पहलगाम आतंकी हमले में बचे शख्स ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार
मणिपुर के थोउबल जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसी खतरनाक ड्रग्स बरामद की हैं। पुलिस ने शुक्रवार को थोउबल जिले के वांगमायु में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई। बरामद की गई ड्रग्स में 3.9 किलो ब्राउन शुगर, 12 ग्राम से ज्यादा हेरोइन पाउडर भी बरामद किया गया है। 

ये भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्ती: सार्क वीजा वालों के लिए आज आखिरी दिन, हिंदू पाकिस्तानी नागरिक प्रभावित नहीं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें