फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में कांग्रेस को झटका, पार्टी से इस्तीफा देने वाले पांच विधायक भाजपा में हुए शामिल 

Wed, 19 Aug 2020 05:34 PM IST
अमित कुमार एएनआई, नई दिल्ली 
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : ANI
विज्ञापन

अब मणिपुर में कांग्रेस के लिए सियासी संकट गहराता दिख रहा है। कांग्रेस के पांच पूर्व विधायकों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। हाल ही में इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।  भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह भी शामिल हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, भाजपा महासचिव राम माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा की उपस्थिति में इन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक और छह पूर्व विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए छह पूर्व विधायक वे विधायक हैं जिन्होंने 10 अगस्त को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और 11 अगस्त को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। 



ये सभी उन विधायकों में शामिल हैं जो पिछले सप्ताह कांग्रेस के व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से दूर रहे थे और इस तरह भाजपा की एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत जीत लिया था। दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम बीरेन सिंह ने कहा था, 'उन्होंने (6 विधायकों ने) कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए मैं उन्हें यहां ले आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें