फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर की भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेगा एनपीएफ, लगाया यह आरोप

Sun, 19 May 2019 08:25 PM IST
अमर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
विज्ञापन
वरिष्ठ एनपीएफ नेता और नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने मणिपुर में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वांगबोऊ नेवामी ने रविवार को बताया कि भाजपा छोटे दलों को हेय दृष्टि से देख रही थी। इसलिए एनपीएफ को मजबूरी में समर्थन वापस लेने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस फैसले को 23 मई को चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद लागू किया जाएगा। नेवामी ने भाजपा पर कई मामलों में वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा ने कहा है कि एनपीएफ के समर्थन वापस लेने से सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पडे़गा। राज्य की 60-सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 29 विधायक हैं। इसके अलावा उसे तीन अन्य विधायकों का भी समर्थन हासिल है। सदन में एनपीएफ के चार सदस्य हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 29 सीटें मिली थीं। लेकिन बाद में उसके आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें